Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

फेंगशुई के ये 4 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, रक्षाबंधन पर जरूर करें ट्राई!

फेंगशुई के ये 4 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, रक्षाबंधन पर जरूर ट्राई करें। फेंगशुई के अनुसार, ये 4 उपाय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे और आपकी किस्मत को बदल देंगे। तो रक्षाबंधन पर इन उपायों को जरूर आजमाएं और अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य को बढ़ावा दें।

रक्षाबंधन 2024: शुभ मुहूर्त, भद्राकाल और राखी बांधने का सही समय, जानें त्योहार की महत्ता और परंपरा

 

फेंगशुई, चीन की प्राचीन शास्त्र, आपको अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। लाफिंग बुद्धा, मनी प्लांट, फेंगशुई कछुआ और फिश एक्वेरियम जैसे 4 उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं और अपने भाई-बहन के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के जैसे फेंगशुई विद्या चीन की शास्त्र है। फेंगशुई चीन की धार्मिक किताब ‘टायो’ पर आधारित ज्ञान है। रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है। इस साल यह त्योहार दि‍न सोमवार 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र संबंध का प्रतीक है।

इस त्योहार के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भी कुछ उपाय किए जा सकते हैं।

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपने घर या ऑफिस में लोग फेंगशुई के कुछ उपाय करते हैं। दरअसल, ऐसा करने से आस पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। फेंगशुई के कुछ सरल उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में रक्षाबंधन त्योहार पर किए जाने वाले 4 फेंगशुई उपायों के बारे में जानते हैं।

1. लाफिंग बुद्धा

चाइनीज वास्तु के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को खुशी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार के पास या लिविंग रूम में उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को ‘बुदाई’ या ‘होतेई’ के नाम से भी जाना जाता है। लाफिंग बुद्धा का संबंध चीन से है जबकि भगवान बुद्ध का संबंध नेपाल और भारत से है। लाफिंग बुद्धा एक ऐसी आकृति हैं जो अपनी हंसमुख और मोटापे के कारण पहचानी जाती है। लाफिंग बुद्धा की हंसी आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और आर्थिक समस्याओं को दूर करती है।

2. मनी प्लांट

मनी प्लांट को धन का पौधा भी कहा जाता है। इसे धन से जोड़कर देखा जाता है इसलिए इस पौधे को हमेशा घर के भीतर लगाना चाहिए। मनी प्लांट को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए अन्यथा यह सूखने लगेगी। सूखती हुई मनी प्लांट आर्थिक तंगी की ओर संकेत करती है। इसे घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

3. फेंगशुई कछुआ

फेंगशुई में धन का कछुआ समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, फेंगशुई कछुआ को स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। कछुए को घर में रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसका मुंह घर के अंदर की ओर हो।

4. फिश एक्वेरियम

मछली को धन का प्रतीक माना जाता है, इसलिए फिश एक्वेरियम को भी धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। दरअसल, फेंगशुई के जानकारों के मुताबिक, मछलियां के पानी में तैरने को धन के प्रवाह से जोड़कर देखा जाता है। फेंगशुई के मुताबिक एक्वेरियम को घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में रखें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम