मध्यप्रदेश
घर के बाहर खड़ी वैगन आर धू धू कर जली

शहपुरा। जबलपुर जिले के थाना शहपुरा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मेन रोड पर घर के बाहर खड़ी वैगनआर कार में भयानक आग लग गई।
स्थानीय लोगों के करीबन आधा घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू नहीं हुआ शहपुरा फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद आग पर मुश्किल से आग पर काबू पाया।
जानकारी अनुसार पी डब्लू डी मेन रोड शहपुरा मैं रहने वाले मोहित साहू मैं अपनी वैगनआर कार धो कर जैसे ही खड़ी की अचानक शॉर्ट सर्किट हो कर कार स्टार्ट हो गई और अचानक कार में आग लग गई। मौके पर शहपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर धू धू कर जल रही कार और तेज हो रही आग की लपटों पर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया ।








