घर का दरवाजा खटखटाने लगे ई चालान
यातायात को ठेंगा दिखाने वालो की अब षामत आ गई है। नियमों को तोडने वाले अब तीसरी आंख से बच नही सकते क्यूंकि यातायात विभाग ने अब यातायात का नियम तोडने वालो के खिलाफ अब ई चालान के जरिए कार्यवाही की षुरूआत हो चुकी है और लोगों के घरों में ई चालान के माध्यम से जुर्माना वसूलना भी षुरू कर दिया है।
तीसरी आंख से बचना नामुमकिन
चैराहों पर सिगनल को धता बताने वाले लोगों की देखरेख अब चैराहों में लगे सीसीटीवी के जरिए की जा रही है और अगर आप इसमें नियम को तोडते दिखाई दिए तो दूसरे ही दिन जुुर्माने की सूचना आपके घर पहुंच जाएगी।
ओव्हर लोडिंग और रेडलाईट जम्पिंग पर बने चालान
ष्षहर के व्यस्ततम् चैराहों में ज्यादातर ई चालान ओव्हर लोडिंग और रेडलाईट जम्पिंग करने वालों के काटे जा रहे है। यातायात विभाग ने अभी तक 75 ई चालान काटे है जो यातायात में अव्यवस्था फैला रहे वाहन मालिकों के घर पहंुचाए गए है।
बगैर हेलमेट वालों की षामत
बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे लोग अब बच नही पाएंगें क्यूंकि कैमरों की नजरों से वे बच नही सकते यदि आप बगैर हेलमेट के वाहन चलाते हुुए किसी भी चैराहे पर पहंुचे तो कैमरें में दिख जाएगें और जुर्माने की सूचना आपको मोबाईल या स्पीड पोस्ट से मिल जाएगी।
गाडी का खिंच जाता है फोटो
आप यदि कोई रूट तोडते है तो चैराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों में आपकी तष्वीर आ जाएगी इसके बाद कंटोल रूम में बैठा पुलिसकर्मी आपके पते पर ई चालान स्पीड पोस्ट से भेज देगा, यदि आपका मोबाईल नम्बर है तो चालान की जानकारी फोन पर भी दी जा सकती है।
यदि आपका बना है चालान तो यहां चैक करें
यातायात पुलिस जब भी कोइ कार्यवाही करती है तो इसकी सूचना उसकी वेबसाइट पर दे दी जाती है यदि आप अपने चालालन की जानकारी लेना चाहे तो इस वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है https://echallan.mponline.gov.in/








