katni

घबराएं नहीं पुलिस आपके साथ है…

कटनी। महिला थाना प्रभारी व निर्भय प्रभारी कीर्ति शुक्ला द्वारा तिलक कॉलेज प्रेम नगर महामाया पब्लिक स्कूल में महिला चौपाल लगाई गई।

महिला चौपाल में दी जानकारी

जिसमें महिलाओं ने उनके अधिकारों के बारे में बताया गया, साथ ही महिला संबंधी किसी भी अत्याचार शोषण व अन्याय होता है आप बिल्कुल भी चुप नही रहे क्योंकि आपके साथ अत्याचार करने वाले व्यक्ति को शह मिलेगी और आप सीधे पुलिस को अपनी समस्या बतायें। साथ ही कीर्ति शुक्ला ने बच्चों को खासतौर पर लड़कियों से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की शिकायत तत्काल महिला हेल्पलाइन में करें। इसके अलावा आपको कोई मोबाइल आता है कि आपको लॉटरी लगी है तो आप अपना खाता नंबर दे दो तो बिल्कुल ऐसा कभी नहीं करें, साथ ही अपने मोबाइल पर पुलिस का नंबर हमेशा रखें और किसी भी प्रकार का खतरा होने पर तुरंत सूचित करें। महिला चौपाल में रीता बर्मन अधिवक्ता, रेखा अंजू तिवारी, प्रीति सेन, मीना बघेल, सरोज सोंधिया, मनोरमा विश्वकर्मा, लक्ष्मी बर्मन, चौहान मैडम, मनीषा गुप्ता, मंथन बर्मन की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Back to top button