Thursday, May 7, 2026
Latest:
Latestदिल्‍ली

ग्रेटर नोएडा में ढहीं दो इमारतें, 3 लोगों की मौत, राहत और बचाव में जुटी NDRF

दिल्ली । दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में मंगलवार रात दो इमारतें ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. इस मलबे में अभी भी करीब 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की चार टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं. मलबे से लोगों को निकालने में स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है.

बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग अवैध रूप से बिना कोई नक्शा पास कराये ही बनवाई जा रही थी. पुलिस ने इस मामले में बिल्डर गौरीशंकर दुबे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में छह मंजिला इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने निर्माणाधीन इमारत के बिल्डर गौरीशंकर दुबे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी है. कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.

बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग अवैध रूप से बिना कोई नक्शा पास कराये ही बनवाई जा रही थी. इस बीच मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को राहत और बचाव का निर्देश दिया है

इस हादसे को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मलबे से अभी तक तीन शवों को निकाला गया है. ये सभी पुरुष हैं. इस मामले में बिल्डर गौरीशंकर दुबे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दुबे ही निर्माणाधीन इमारत का मालिक बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की चार कंपनियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं. जगह की कमी के चलते राहत और बचाव में थोड़ी दिक्कत आ रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply