Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

गृह मंत्री की तबीयत फिर बिगड़ी:अमित शाह को सांस की तकलीफ के बाद एम्स में भर्ती किया गया

Amit shaah गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार देर रात 11 बजे एम्स में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 55 साल के शाह को 29 अगस्त को पोस्ट कोविड केयर के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें पोस्ट कोविड केयर के लिए 18 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था।

उस वक्त भी शरीर में दर्द, थकान और चक्कर की शिकायत थी। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुआई में उनका इलाज चला था। हालांकि, एम्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

2 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
2 अगस्त को शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिली थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम