Site icon Yashbharat.com

गिरिराज सिंह बोले- हमारे पास जमीन बेहद कम और आबादी अधिक, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा

giriraj

नई दिल्ली। भारत के बढ़ती जनसंख्या परेशानी खड़ी कर रही है, इस बात का अंदेशा हर किसी को है। पहले भी कई बार आबादी को काबू में करनी की आवाज उठ चुकी है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए एक चुनौती बन गई है। अगर हम विकसित राष्ट्रों के साथ खड़े होना चाहते हैं तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। एक सख्त अधिनियम जो इस देश में सभी के लिए लागू होगा, चाहे वे किसी भी धर्म का पालन करें।

मंत्री गिरिराज ने आगे कहा, ’11 जुलाई पूरे विश्व में जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। कभी जनसंख्या एसेट होती है तो कभी इसे लायबिलिटी के रूप में भी देखा जाता है। हम पूरी दुनिया की आबादी का लगभग 18% से ऊपर हो गए हैं। हमारे पास पूरी दुनिया के मुकाबले जमीन मुश्किल से 2% बची है।’

Exit mobile version