अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान में बढ़ रही “गधों” की संख्या, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में गधों की संख्या बढ़ रही है। पाकिस्‍तान ने खुद अपने आर्थिक सर्वेक्षण में गधों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में पाकिस्तान में 51 लाख गधे थे, जिनकी संख्या साल 2017 में बढ़कर 52 लाख हो गई है।

 अब भी पाकिस्‍तान में गधों की संख्‍या बढ़ने की रफ्तार जारी है। 2017-18 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में पाकिस्‍तान में 53 लाख गधे हैं। इस आंकड़ों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।

कुछ लोग पाकिस्तान को गधों का देश कह रहे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान में करीब 80 लाख परिवार पशुपालन के काम में लगे हुए हैं। उनकी आय का 35 फीसद हिस्सा पशुपालन से आता है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार, गधे नकद कमाई का जरिया होने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में गरीबी हटाने और विदेशी मुद्रा कमाने का भी अहम जरिया भी हैं।

अब भले ही पाकिस्तान के लोगों के लिए गधे कितने फायदेमंद और उपयोगी हैं, इसका पता वहां किए गए निवेश से भी चलता है। पाकिस्तान ने 2017 में देश में ‘गधा विकास कार्यक्रम’ में अरबों रुपये का निवेश किया है। पाकिस्तान पंजाब की एक रिपोर्ट के अनुसार, गधे के निर्यात से मिलने वाली आय का सकल राष्ट्रीय उत्पाद का अहम हिस्सा है।

pakistan%20donkey%20country2

इस रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में बीते एक वर्ष में जानवरों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ गधे ही नहीं बकरी, भेड़ की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बीते साल देश में जहां बकरियों की संख्या करीब 2 लाख बढ़ी है, वहीं भेड़ों की संख्या में करीब 40,000 बढ़तरी हुई है।

गौरतलब है कि वित्त मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार मिफ्ताह इस्माइल और योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2017-18 के लिए पाकिस्तान का आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया था। इस दौरान गधों की संख्या में एक लाख का इजाफा हुआ है।

pakistan%20donkey%20country3

Leave a Reply

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet