Site icon Yashbharat.com

खुद को गोली मारने वाले अतुल का दिल पहुंचा दिल्ली, अंग किए दान

atul lokhande

भोपाल। प्रेमिका के घर में उसके सामने खुद को गोली मारने वाले भाजयुमो नेता अतुल लोखंडे को डॉक्टरों ने गुरुवार देर रात ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने उसके अंगों को दान करने की अनुमति भी दे दी थी। शुक्रवार सुबह ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अतुल के दिल को दिल्ली एम्स भेजा गया, वहीं लिवर बंसल हॉस्पिटल, एक किडनी सिद्धांता और एक चिरायू अस्पताल भेजी गई। अतुल के परिजनों ने यह भी कहा कि हमारा बेटा चार लोगों के सामने खुद को कैसी गोली मार सकता है। इस घटना क फोरेसिंक जांच की जाएगी। अतुल का अंतिम संस्कार शनिवार के दिन किया जाएगा।

बड़ा दिलवाला है मेरा लाडला,शरीर नहीं तो क्या दूसरों में जिंदा रहकर आसपास रहेगा…

मेरा लाडला अतुल बड़ा दिलवाला है। हमेशा के लिए हमें छोड़कर जाने से पहले उसने फेस बुक पर लिखा भी है कि मैं ‘मरकर भी जिंदा रहूंगा’। हमारे अतुल का शरीर भले ही नहीं रहेगा,लेकिन वह कई लोगों में जिंदा(अंगदान कर) रहकर न रहते हुए भी हमारे आसपास रहेगा।

यह कहना उस लोखंडे परिवार का है जिसके जवान बेटे अतुल ने मंगलवार की रात प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के घर में खुद की कनपटी पर गोली मार ली थी। घटना के चंद मिनटों पहले अतुल द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए सुसाइड नोट ने ही परिवार को उसके अंगदान करने की प्रेरणा दी।

शिवाजी नगर में रहने वाला अतुल(27) परिवार में सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई मुकुल भाजयुमो में अरेरा मंडल में महामंत्री है। सबसे बड़े बहन नम्रता की शादी भोपाल में हो चुकी है। मां श्रीमती सुनंदा लोखंडे नगरीय प्रशासन विभाग में सहायक ग्रेड-1 के पद पर हैं। श्रीमती सुनंदा ने बताया कि घटना के बाद जब वह अस्पताल पहुंची थीं,तभी डॉक्टर ने बता दिया था कि अतुल के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। बेटे के साथ हुए हादसे ने तो उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया,लेकिन अस्पताल से घर आने के बाद उन्होंने बेटे द्वारा फेसबुक पर की गई अंतिम पोस्ट को ध्यान से पढ़ा।

इसके बाद सभी ने फैसला कर लिया कि उनके बेटे ने लिखा है कि वह ‘मरकर भी जिंदा रहेगा’। इसलिए यदि उसको कुछ होता है,तो उसके सभी जरूरी अंग जरूरत मंद लोगों को दान कर देंगे। बहन नम्रता ने कहा कि मेरा भाई कभी नहीं मरेगा। उसका सिर्फ शरीर ही जा रहा है,लेकिन वह अपने अंगों से कई लोगों में हमेशा जिंदा रहेगा। हमारे आस-पास ही रहेगा।

Exit mobile version