katniLatest

खिरवा गांव की बेटी स्वाति मौर्य ने की पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता

कटनी।  खिरवा गांव की बेटी स्वाति मौर्य ने की पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता। जिले की बेटी ने की पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में सहभागित भारत सरकार एवम् युवा खेल मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही योजना जिसे राष्ट्रीय सेवा योजना कहा जाता है ।

इसमें विधार्थियों को शिक्षा के साथ स्वयं का व्यक्तित्व विकास का ज्ञान भी दिया जाता है इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर परेड की जाती है उसके चयन प्रक्रिया के कुछ पड़ाव होते हैं उन्ही पड़ावों में से एक है।

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर जिसमे चयन होने के बाद ही चयनार्थी गणतंत्र दिवस समारोह पर कर्तव्य पथ में परेड करते है यह पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 20/ नवम्बर से 29 नवम्बर हरिद्वार देव संस्कृति महाविद्यालय उत्तराखंड में आयोजित किया गया था ।

जहाँ पर छ: राज्य के प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी इन छः राज्यों में छत्तीस गढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश एवम् झारखंड के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की ।

इस शिविर में कटनी जिले के खिरवा गांव की बेटी
स्वाति मौर्य ने भी सहभागिता की । इस शिविर में सभी शिविरार्थियो, को उन सभी छः राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, वेशभूषा, अलग प्रकार की भाषा शैली देखने एवम् सुनने का अवसर प्राप्तहुआ देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सभी शिविरार्थियो को गायत्री मंत्र के बारे में सम्पूर्णजानकारी से अवगत कराया गया इसी के साथ साथ इन्हे सांतिकुंज आश्रम, गंगा घाट, एवम्
लक्ष्मण झूला घुमाया गया ।

इस शिविर में सभी स्वयं सेवकों को हु सारे अनुभव के साथ अपनेजीवन को सफल बनाने अनुशासन का ज्ञान भी प्राप्त हुआ। डॉ. अशोक कुमार मराठे कार्यक्रम समन्वयक रानीदुर्गावती  विश्वविद्यालय जबलपुर प्राचार्य डॉ.एस.के. खरे, डॉ. आर. पी. सिंह जिला संगठक रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. अजय कुमार ठाकुर श्री अतुल कुमार श्री देवाशु गौतम कु. कनक सोनी, संचिता तिवारी, रेनिका सिंह राजपूत, तुषा मेहरा ने शुभकामना एवं बाधाई दिया है ।

Back to top button