Sunday, May 10, 2026
Latest:
LatestSportsआईपीएल 2018क्रिकेटखेल

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार: नो बॉल न देने पर धोनी पहुंच गए मैदान के अंदर

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। सवाई मान सिंह स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 7 विकेट पर 151 रन बनाए। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की टीम इस सीजन में 7 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। राजस्थान के सिर्फ 2 अंक है। वह अंक तालिका में 7वें नंबर पर है।

महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले क्रिकेटर बने। उन्होंने आईपीएल में 166 मैच में कप्तानी की है। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को 95 और राइंजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को 5 मैच में जिताया है। इस मैच में रविंद्र जडेजा ने भी एक रिकॉर्ड बनाया। वे आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर बने।

आखिरी ओवर का रोमांच और विवाद

चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे। अंजिक्य रहाणे ने 20वां ओवर फेंकने के लिए बेन स्टोक्स को गेंद थमाई। स्ट्राइक पर जडेजा थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply