Latestमध्यप्रदेश

कौन दिलाएगा शिवराज के नए मंत्रियों को शपथ, आनंदीबेन पटेल या अनुसुइया उइके

बताया जा रहा है कि इसके लिए छत्तीसगढ़ या फिर यूपी की राज्यपाल को कार्यवाहक गवर्नर के तौर पर प्रभार सौंपा जा सकता है। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने वाला है। इसको लेकर लेकर मध्य प्रदेश भवन में सीएम के कमरे को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल या छत्तीसगढ़ की राज्यपाल उइके को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा सकता है। यह प्रभार मध्य प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लाल जी टंडन के स्वस्थ होने तक रहेगा।

जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति की तरफ से इस पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि उनकी सेहत में सुधार है लेकिन उनके अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होने की संभावना नहीं है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम