Site icon Yashbharat.com

कोहली ने खेली ‘विराट’ पारी, भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 304 रनों का लक्ष्य

2018 2image 11 10 37782630011454 ll

केपटाउन: कप्तान विराट कोहली (नाबाद 160) के करियर के 34वें शतक और शिखर धवन (76) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 140 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में बुधवार को निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 303 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारत की शुरूआत खराब रही और रोहित शर्मा (0) खाता खोले बिना कैगिसो रबादा की गेंद पर विकेटकीपर क्लासेन को कैछ दे बैठे। इस दौरे पर रबादा ने पांचवीं बार रोहित को अपना शिकार बनाया। लेकिन इसके बाद विराट और शिखर ने भारत को 23वें ओवर तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।

शिखर ने अपने वनडे करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया। शिखर का विकेट टीम के 140 स्कोर पर गिरा। उन्होंने 63 गेंदों पर 76 रन में 12 चौके लगाए। शिखर के आउट होते ही अजिंक्या रहाणे भी 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 22 गेंदों पर 10 रन बनाए। केदार जाधवन एक रन ही बना सके।

LIVE SCORE-

IND 303/6 (50.0 Ovs)

CRR: 6.06

Innings Break

टीम इंडिया रच सकती है इतिहास
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में द्विपक्षीय सीरीज में इससे पहले कभी दो से अधिक वनडे मैच नहीं जीत पाई है। भारतीय टीम की नजरें पहली बार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत की हैट्रिक पर होंगी।

साउथ अफ्रीका पूरी तरह बैकफुट पर
जहां टीम इंडिया निरंतर हर छोर पर मज़बूत दिख रही है, तो वहीं घरेलू टीम की दिक्कतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले उनके सबसे घातक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स, इन फॉर्म और नियमित कप्तान फैफ डु प्लेसिस और अब अब विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। फैफ डु प्लेसिस और डिकॉक जहां वनडे-टी20 सीरीज़ से पूरी तरह बाहर हो गए हैं, तो डिविलियर्स की तीसरे वनडे के बाद फिट होने पर वापसी हो सकती है। लेकिन इसका मतलब यह है कि नए कप्तान और नई टीम के लिए मजबूत टीम इंडिया से पार पाना आसान नहीं होने वाला।

आंकड़े क्या कहते हैं-
केपटाउन के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत ने यहां खेले 4 मैचों में से 2 जीते और 2 हारे हैं, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 में से 1 जीत और 2 हार मिली हैं। खुद साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड यहां शानदार रहा है और उसे कुल 33 मैचों में से 28 जीते और 5 में हार मिली हैं।

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर में से।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मारिस, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायेलिहले जोंडो, फरहान बेहरदीन और हेनरिक क्लासेन में से।

Exit mobile version