Site icon Yashbharat.com

कोरोना संक्रमण के चलते इन कक्षाओं के छात्र घर से ही परीक्षा देंगे, स्कूल में जमा करेंगे कॉपी

07 12 2020

भोपाल । कोरोना की जबरदस्त दूसरी लहर से एक बार फिर विधार्थियों के लिए समस्या खड़ी करने वाली है। पहले तो कोरोना के चलते पढ़ाई प्रभावित हुई अब परीक्षा को लेर रोज नई नई बात सामने आ रहीं हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 9वीं और 11वीं के सभी छात्र अपने अपने घर से ही अपने पेपर हल करेंगे और इसके बाद अपनी कॉपियां स्कूल में जमा कराएंगे।

घरों से परीक्षा देने के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र और कॉपियां घर पर भेजे जाएंगे, प्रश्नपत्र हल करने के बाद स्टूडेंट्स कॉपियां स्कूल में जमा करायेंगे, ये फैसला कोरोना के बढ़ते संक्रमण और बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रदेश भर में सभी सरकारी और निजी स्कूल 12 अप्रैल तक बंद है।

Exit mobile version