Site icon Yashbharat.com

कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान- ‘रावण’ से की राहुल गांधी की तुलना !

kailash vijayvargiya bjp mla 03 11 2017

न्‍यूज डेस्‍क। चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहती। वहीं इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना रावण से कर डाली।

राहुल के मंदिर जाने पर कसा तंज
विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि हमने रामचरित मानस पढ़ी है जिसमें बताया गया है कि रावण माता सीता का हरण करने साधु के वेश में गया था। यह रावणी मानसिकता है कि प्रजातंत्र की सीता का हरण करने के लिये हम गले में दुपट्टा डाल लें, जनेऊ पहन लें और तिलक लगा लें। लेकिन जनता सब समझती है और वह इस रावणी प्रवृत्ति के साथ कभी नहीं जा सकती।

दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना
दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के जारी प्रचार के दौरान राहुल के धार्मिक स्थलों में नजर आने के बारे में पूछे गये सवाल पर भाजपा महासचिव ने यह प्रतिक्रिया दी। विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल वीडियो को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा। इस वीडियो में दिग्विजय कथित रूप से कह रहे हैं कि उनके भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं। इसलिए वह पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं।

भाषण देने से रोके जा रहे कांग्रेस नेता
भाजपा महासचिव ने कहा कि दिग्विजय ने यह बात अपनी कुंठा में कही है। आम तौर पर नर्मदा परिक्रमा के बाद लोगों में वैराग्य का भाव आ जाता है। लेकिन इस धार्मिक यात्रा के बाद भी दिग्विजय में वैराग्य का भाव नहीं आया है। लिहाजा कांग्रेस ने उन्हें वैराग्य प्रदान कर दिया है। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस नेता को चुनावी सभाओं में भाषण देने से रोका जाता है। हम तो चाहते हैं कि वह इन सभाओं में खूब भाषण दें।

Exit mobile version