katni

कैमोर: बडा़री के समीप कुत्तों के दौड़ाने से चीतल की मौत

कैमोर/ बडा़री – कैमोर थानान्तर्गत ग्राम बडा़री के समीप ननवारा रेल्वे गेट पर एक चीतल की शाम को मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चीतल को कुत्ते दौंडा़ रहे थे, चीतल जंगल की तरफ भागा लेकिन फेंसिंग लगी होने की बजह से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।

IMG 20200530 WA0046

गौरतलब है कि गर्मी के दिनों के प्यास बुझाने सांभर चीतल हिरण आदि जानवर बडा़री अमेहटा क्षेत्र की खदानों मे पानी पीने आते हैं और उनकी मौत भी हो जाती है

प्रत्यक्षदर्शी कैमोर निवासी अनिल सिंह रास्ते से अपनी कार से गुजर रहे थे उन्होने पानी भी पिलाया लेकिन चीतल की मौत हो चुकी थी।

फेंसिंग के ऊपर से ए सी सी का कन्वेयर बैल्ट निकला है। बैल्ट से वन्य प्राणियों को कोई खतरा न हो इसके लिए फेंसिंग लगाई गई है पर कई बार यही फेंसिंग वन्य जीवों की मौत का कारण बन जाती है।

Back to top button