Latest

कूड़ा फेंकने के विवाद में ट्रिपल मर्डर, सिपाही के साथ मां और बहन की पीट-पीटकर हत्या

Triple murder बाँदा। यूपी के बांदा में कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में शुक्रवार देर रात सिपाही के साथ उसकी मां और बहन की हत्या कर दी गया। तिहरे हत्याकांड से जिले में हड़कंप मच गया। सूचना पर आईजी, एसपी समेत अन्य अफसर आनन-फानन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना नैनी प्रयागराज में तैनात सिपाही अभिजीत वर्मा चंद्रोली परशुराम तालाब इलाके में मां रमावती और बहन निशा वर्मा के साथ रहता था। उसके परिवार में एक अन्य भाई सौरभ वर्मा का भी चयन पुलिस में हो चुका है और वह ट्रेनिंग कर रहा है। अभिजीत के दोस्त दिलीप ने बताया कि रात लगभग 11 बजे अभिजीत का फोन आया था कि बगल में रहने वाले ताऊ के बेटे देवराज और उसके परिवार से झगड़ा हो गया है।

दिलीप का घर अभिजीत के घर से 300 मीटर की दूरी पर है। उसके बुलाने पर वह वहां पहुंच गया। दिलीप ने बताया कि देवराज, उसके भाई शिवपूजन, बबलू और घर की एक महिला समेत पांच छह लोगों ने अभिजीत के घर को घेर रखा था। सभी लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी और बंदूकों से लैस थे। आरोपितों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। उसके बाद अभिजीत और उसके परिजन बाहर निकले। उनके बाहर आते ही आरोपितों ने हमला कर दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम