Site icon Yashbharat.com

कुशल मेंडिस की फिफ्टी से श्रीलंका का चुनौतीपूर्ण स्कोर

images 30

कोलंबो। कुशल मेंडिस की फिफ्टी से श्रीलंका ने सोमवार को टी20 ट्राई सीरीज में भारत के खिलाफ चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने 9 विकेट पर 152 रन बनाए।

बारिश के कारण मैच 19-19 ओवरों का कर दिया गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। गुणतिलका ने श्रीलंका को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन वे 17 रन बनाने के बाद शार्दुल की गेंद पर रैना द्वारा खूबसूरती से लपके गए। श्रीलंका को करारा झटका लगा जब फॉर्म में चल रहे कुशल परेरा मात्र 3 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद को रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में बोल्ड हो गए। थरंगा 22 रन बनाकर शंकर की गेंद पर बोल्ड हुए। थिसारा परेरा 15 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर के शिकार बने।

मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ रही श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई जब वॉशिंगटन सुंदर ने जीवन मेंडिस को चलता किया। इसके बाद चहल ने कुशल मेंडिस को आउट कर मेजबान टीम को करारा झटका दिया। वे 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर रोहित को कैच दे बैठे। अकिला धनंजय 5 रन बनाकर उनादकट के शिकार बने। इसके बाद शार्दुल ने अंतिम ओवर में दासून शनाका और सुरंगा लकमल को आउट किया। शार्दुल ने 26 रनों पर 4 विकेट लिए।

बारिश के कारण भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को होने वाले टी20 ट्राई सीरीज के मैच में देरी हुई। । भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर रिषभ पंत की जगह केएल राहुल को शामिल किया। श्रीलंका ने भी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। बैन के कारण बाहर हुए कप्तान दिनेश चांदीमल की जगह सुरंगा लकमल को शामिल किया।

कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म के बावजूद टीम इंडिया सोमवार को जब श्रीलंका के खिलाफमुकाबले में उतरेगी तो उसकी नजर इस मैच को जीतकर पिछली हार का बदला लेने पर होगी। श्रीलंका को नियमित कप्तान दिनेश चांदीमल की कमी खलेगी, जो दो मैचों के बैन के कारण इस मैच से बाहर है। उनकी अनुपस्थिति में थिसारा परेरा टीम की कमान संभालेंगे।

सीरीज में टीम इंडिया के लिए अच्छी शुरुआत नहीं रही और उसे पहले मुकाबले में श्रीलंका से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अगले ही मुकाबले में उसने बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर वापसी की। ऐसे में सोमवार का मुकाबला भारतीय टीम को पहले मैच की गलतियां भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका देगा। टूर्नामेंट के पहले दौर को बांग्लादेश ने शनिवार को श्रीलंका पर पांच विकेट से रिकॉर्ड जीत हासिल कर रोमांचक बना दिया है। पहले दौर तक तीनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबला हारा है और एक-एक ही जीता है, लेकिन सोमवार की जीत दर्ज करके भारत के पास श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ाने का मौका होगा।

टीमें – भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा (कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, केएल राहुल , दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट।

श्रीलंका: कुशल मेंडिस, दानुष्का गुणतिलका, कुशल परेरा, सुरंगा लकमल , उपुल थरंगा, दासून शनाका, थिसारा परेरा (कप्तान), जीवन मेंडिस, अकिला धनंजया, दुष्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप।

Exit mobile version