किसान महापंचायत LIVE : नरेश टिकैत को मनाने में जुटा प्रशासन, महापंचायत स्थगित करने की अपील

किसान महापंचायत को लेकर वेस्ट यूपी में पुलिस हाईअलर्ट पर है। मुज़फ्फरनगर प्रशासन नरेश टिकैत को मनाने में जुटा है।
जिला प्रशासन महापंचायत स्थगित करने की अपील कर रहा है। कई जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
दरअसल, नरेश टिकैत ने पंचायत कर आसपास के किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने का अह्वान किया। उन्होंने किसानों से आज (शुक्रवार) सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचने को कहा है।
जुटने लगी किसानों की भीड़
एसडीएम और सीओ किसानों से बात करने पहुंचे पंचायत स्थल। किसानों को मनाने के प्रयास चल रहे हैं। अभी पंचायत में लोगों को आने दिया जाएगा या रोका जाएगा, इस पर निर्णय नरेश टिकैत से वार्ता के बाद ही होगा।
मुरादाबाद मंडल के किसान बड़ी संख्या में लौटे, कई नेता भूमिगत
मुरादाबाद मंडल के कई किसान नेता और उनके साथ गए किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के बाद या तो लौट आए हैं या धरने में होने के बाद भी नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कई नेता भूमिगत हो गए हैं।
माना जा रहा है कि दिल्ली उपद्रव के बाद सरकार के सख्त तेवर के कारण वे सामने आने से बच रहे हैं। रामपुर के बिलासपुर में बुधवार को उस समय अचानक तनाव की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में अफसर फोर्स के साथ इलाके के किसानों का नेतृत्व करने वाले नवाबगंज गुरुद्वारा के बाबा अनूप सिंह से मिलने पहुंचे।
उनकी गिरफ्तारी की अफवाह पर सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग गुरुद्वारे पहुंच गए।
नरेश टिकैत ने ट्वीट कर किसानों से सभी हाईवे पर टेंट लगाने की बात कही है। दूसरी ओर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दिल्ली जाने वाले हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी है। ब्रजघाट, डासना और मेरठ-दिल्ली हाईवे पर फोर्स ने डेरा डाल दिया है। बुलंदशहर में जिले की सीमाएं सील करते हुए किसानों के मूवमेंट पर रोक लगा दी है।
A huge crowd of people gathered at Ghazipur border where the farmers' protest against the three #FarmLaws is going on. RLD leader Jayant Chaudhary has arrived at the site to meet BKU spokesperson Rakesh Tikait and other farmers. pic.twitter.com/JY21hN232d
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 29, 2021








