किसना ज्वेलर्स चोरीकांड: वारदात से पहले 10 नवंबर को ही कटनी पहुंच गया था गिरोह, कई शोरूम की थी रेकी होटल गणपति प्लाजा में ठहरे थे चार संदिग्ध, दो ने जमा किए थे आधार कार्ड; पुलिस खंगाल रही होटल और शहर के सीसीटीवी फुटेज

Picsart 26 11 15 12 15 55 093

किसना ज्वेलर्स चोरीकांड: वारदात से पहले 10 नवंबर को ही कटनी पहुंच गया था गिरोह, कई शोरूम की थी रेकी

होटल गणपति प्लाजा में ठहरे थे चार संदिग्ध, दो ने जमा किए थे आधार कार्ड; पुलिस खंगाल रही होटल और शहर के सीसीटीवी फुटे

 

कटनी। बरगवां स्थित किसना हीरा एवं आभूषण केंद्र में करीब 15 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे गिरोह की सुनियोजित साजिश से जुड़े नए तथ्य सामने आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश चोरी से कई दिन पहले ही कटनी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि 10 नवंबर को चार आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होटल गणपति प्लाजा में कमरा लेकर ठहराव किया था। होटल में कमरा लेने के दौरान दो संदिग्धों ने अपने आधार कार्ड भी जमा कराए थे। अब पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने असली पहचान का इस्तेमाल किया था या फर्जी दस्तावेजों के जरिए होटल में प्रवेश किया था।

इसे भी पढ़ें-  जेल में दाखिले से पहले पुलिस को चकमा देकर भागे तीन आरोपी, एक पकड़ाया, दो की तलाश जारी जिला जेल कटनी के मुख्य द्वार के सामने हुई घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश