Latestमध्यप्रदेश

कार पहुंच गई रेल ट्रेक पर, समय रहते ट्रेन के चालक ने देख लिया, मंडला में टला बड़ा हादसा

मंडला। मंडला जिले के जाम गांव रेलवे स्टेशन पर आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। जिस वक्त कार रेलवे ट्रैक पर फंसी थी, उसी वक्त नैनपुर से चिरेडोंगरी की तरफ ट्रेन जा रही थी। ट्रेन के पायलट ने वक्त रहते ट्रैक पर कार को फंसे देख लिया। उसने रेलवे स्टाफ की इसकी सूचना दी और फिर लोगों की मदद से कार ट्रैक से हटवाई जा सकी। इस वजह से ट्रेन दो घंटे लेट गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार का ड्राइवर सुबह पांच बजे रास्ता भटककर इस ट्रैक पर आ गया। अंधेरा होने की वजह से ड्राइवर को समझ नहीं आया और कार ट्र्रैक में जा फंसी।

Leave a Reply

Back to top button