
सूरत। गुजरात के वलसाड़ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शादी के बाद दुल्हन को लेकर लौट रही कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से घटना स्थल पर ही दुल्हन सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दुल्हा और उसके तीन रिश्तेदार घायल हो गये है। घायलों को निकट से अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि वलसाड़ जिले में शादी की खुशिया मातम में बदल गयी है। बिलीमोरा में रहता राणा परिवार बारात लेकर पारड़ी शहर में गया था। यहां बीती रात शादी होने के बाद शुक्रवार सुबह बारात दुल्हन को लेकर विदा हुई। दुल्हा –दुल्हन सहित कार में कुल सात लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि दुल्हे की कार वलसाड़ के वागलधरा गांव में होटल पुरोहित इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने दुल्हे की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़े है। घटना में दुल्हन चैताली राण (27), निकुंज जंयतिभाई (36), यशंवती बेन राणा (75), पुष्टी सुनिल राणा (2) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार मे फंसे हुए दुल्हा सहित तीन लोगों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला और इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों वलसाड़ की कस्तुरबा अस्पताल में भर्ती कराया।








