Site icon Yashbharat.com

कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से बड़वारा में पिछले चुनाव की असफलता को सफलता में बदलेंगे: विष्णुदत्त शर्मा

bd sharma

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी विषम परिस्थितियों में अपने दायित्वों का जिस जिम्मेदारी से निर्वहन करते हैं वह अनुकरणीय है। भारतीय जनता पार्टी जैसा कोई अन्य संगठन नहीं है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा कार्यकर्ता एवं चुनाव संचालन समिति की बैठक को किया सम्बोधित

विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल कार्यकर्ताओं से बना है। कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा की चुनाव संचालन मण्डल एवं विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने यह विचार व्यक्त किये।

अपनी योजनाओं तथा विकास के कार्य से मुहतोड़ जवाब देने में सक्षम

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बड़वारा में मिली असफलता को इस बार कार्यकर्ता अपनी अथक मेहनत और परिश्रम से सफलता में बदलेंगे। प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और प्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व में जनता के लिए जो कार्य कर रही है उसे जन जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता जुट जाएं। विपक्ष को हम अपनी योजनाओं तथा विकास के कार्य से मुहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।

हम अंत्योदय की कल्पना को साकार करने वाले कार्यकर्ता-प्रदेशाध्यक्ष

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम अंत्योदय की कल्पना को साकार करने वाले कार्यकर्ता हैं। हमारी पार्टी विचारों पर चलकर सत्ता के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, स्कूल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाएं आम जनता को मिले यही हमारे सत्ता और संगठन का ध्येय है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर आमजन के बीच पार्टी के प्रवक्ता बनकर सरकार के कार्यो का प्रचार-प्रसार करें। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जैसा प्रभावी नेतृत्व मिला है।

हर गरीब को आवास, आयुष्मान योजना से गरीबों के मुफ्त इलाज, उज्जवला योजना के अंत्योदय के विचार को किया साकार

हर समाज वर्ग के व्यक्ति और गरीब के जीवन में बदलाव कैसे आएगा यह भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। देश के हर गरीब को आवास देकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है। आयुष्मान योजना से गरीबों के मुफ्त इलाज से लेकर उज्जवला योजना के माध्यम से गांव गांव में धुंए से राहत दी है।

हर घर मे हमने लाभ पहुंचाया

जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर घर मे हमने लाभ पहुंचाया है। श्री शर्मा ने कहा कि 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था। कांग्रेस शासनकाल में बिजली, सड़क, पानी से प्रदेश की जनता त्रस्त थी। आज प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकसित और समृद्ध राज्य की श्रेणी में खड़ा है। योजनाओं को जमीन पर उतारकर सामाजिक परिवर्तन लाने का काम भाजपा ने किया है।

मील का पत्थर साबित होगा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान ऐतिहासिक अभियान है और यह अभियान पार्टी की महाविजय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में निरंतर चल रहा है। खुशी की बात है कि इस कार्य मे बड़वारा मण्डल ने बेहतरीन कार्य किया है। आगे भी बूथ विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का निर्माण होगा।

हम बड़वारा में भाजपा का ध्वज लहरायेंगे

कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे और जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफलता मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बड़वारा के कार्यकर्ता से आव्हान करते हुए कहा कि यह अभियान हमारे लिए सुखद परिणाम देने वाला है। इस बार हम बड़वारा में भाजपा का ध्वज लहरायेंगे।

 

सभी कार्यकर्ता इस विजय अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर श्री शर्मा ने विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ पर पंच परमेश्वर और कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन, जिला प्रभारी श्री संजय साहू, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी श्री दिलीप जायसवाल विधायकगण श्री संजय सत्येंद्र पाठक, श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडेय, विधानसभा संयोजक श्री अशोक सोनी, जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय मंचासीन रहे।

बैठक में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, जिला मंत्री विजय दुबे, धीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्षगण ब्रजेन्द्र सिंह, प्रशांत राय, गोविंद सिंह, नितिन पांडेय,मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र कोल, शिवकुमार चौधरी सहित बड़वारा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version