कांग्रेस पार्टी ने जीतू पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी, बनाया MP में चुनाव प्रचार समिति का सह-अध्यक्ष

jeetu Patwari

Jeetu Patwari कांग्रेस पार्टी ने जीतू पटवारी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी आलाकमान ने उन्हें मप्र में चुनाव प्रचार समिति का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया है।

शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए। कांग्रेस पार्टी ने कुछ दिन पूर्व ही मप्र में चुनाव प्रचार समिति का गठन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया था।

जीतू पटवारी वर्तमान में इंदौर की राऊ सीट से विधायक हैं। वह पूर्ववर्ती कमल नाथ सरकार में शिक्षा, खेल और युवा मामलों के मंत्री भी रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-  महापौर की समझाइश पर पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी ने वापस लिया इस्तीफा,महापौर के नेतृत्व में एकजुट हुआ भाजपा पार्षद परिवार, वार्ड के विकास कार्यों को लेकर बनी सहमति