Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने भाजपा का दामन थामा

कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए।

सुनीता सारस भी भाजपा में शामिल

इसके अलावा डिंडौरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस भी भाजपा में शामिल हुई। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने पुष्पराज सिंह और मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, डिंडोरी जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम