Latest
कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल का नशे पर विवादित बयान

भोपाल। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, 2018 विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट के दावेदार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का युवाओं में नशे को लेकर विवादित बयान सामने आया है। उनके बयान से तात्पर्य निकलता है कि ‘आजकल सभी बच्चे नशा कर रहे हैं, नशा करना कोई अपराध नहीं है।’
सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो रैगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान प्रचार के लिए आयोजित की गई सभा का बताया जा रहा है। अजय सिंह राहुल आम सभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि शाहरुख खान के बेटे के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
फिर उन्होंने कहा कि आजकल कौन बच्चा नशा नहीं करता। इस प्रकार अजय सिंह राहुल ने बच्चों में नशे की आदत को सामान्य बताने की कोशिश की साथ ही जनता को यह समझाने की कोशिश की कि नशा करना कोई अपराध नहीं है।








