Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस को बड़ा झटका, साध्वी ने ली BJP की सदस्यता

sadhwi

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कम ही समय बचा है, लेकिन चुनाव से पहले पार्टी नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। कोई कांग्रेस में शामिल हो रहा है तो, कोई बीजपी में। इसी दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। शिवपुरी के नरवर से कांग्रेस नेता साध्वी प्रियंका भारती कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें सदयस्ता दिलाई। 2013 विधानसभा चुनाव में प्रियंका भारती कांग्रेस की स्टार प्रचारक रही थी। पार्टी छोड़ने के बाद प्रियंका भारती ने कहा है। कि भाजपा हिंदुत्व वाली पार्टी हैं। जब तक सांस रहेगी तब तक भाजपा के साथ रहूंगी। साध्वी प्रियंका विदिशा की है। भारती के बीजेपी में आने से पार्टी को बड़ी मजबूती मिलने के आसार है, हालांकि अभी यह तय नही हो पाया है कि भारती कहां से चुनाव लडे़गी।

Exit mobile version