Site icon Yashbharat.com

राहुल गांधी ने साधा BJP पर निशाना, कहा- पाकिस्तान जैसा हो गया है हिंदुस्तान

mcms 4 1

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की पद की शपथ दिलाए जाने को ‘ हास्यास्पद ’ करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में डर फैलाया जा रहा है एक शक्ति डर का फायदा उठा रही है।


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कुछ नहीं कह पाते हैं। हर संस्था में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। ऐसा या तो पाकिस्तान में होता है या फिर तानाशाही में होता है। बीजेपी के शासन में हिंदुस्तान, पाकिस्तान जैसा हो गया है। राहुल ने कहा, ‘भाजपा नहीं चाहती कि इस देश की गरीब जनता की आवाज सुनी जाए। वो महिलाओं और दलितों के हित में नहीं है। जनता न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट जाती है, लेकिन 70 साल में पहली बार आपने देखा होगा कि सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के पास आकर अपना पक्ष रख रहे थे, अपनी मजबूरियां बता रहे थे।

Exit mobile version