कश्मीर पर अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं, भारत-पाकिस्तान संबंधों पर बोला US

वाशिंगटन। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370(Article 370) खत्म किए जाने के भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान के साथ उसके तनाव लगातार बढ़ रहे हैं। अमेरिका इस तनाव को कम करने की कोशिशों में जुटा है। अमेरिका ने एकबार फिर भारत और पाकिस्तान से अपने रिश्तों को लेकर बात की है। अमेरिका ने कहा है कि उसका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ काफी जुड़ाव है।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा है कि, ‘भारत और पाकिस्तान के साथ हमारा बहुत जुड़ाव है। पिछले दिनों हमारे यहां पीएम इमरान खान आए। उनसे न सिर्फ कश्मीर मुद्दे पर बात हुई बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई, हालांकि कश्मीर मुद्दा अति महत्वपूर्ण है।
M Ortagus:We've a lot of engagement with India&Pakistan. We just had PM Khan here,not just because of Kashmir.That’s certainly an important issue that we follow closely,but we've a host of issues that we work with India on quite closely&that we work with Pakistan on quite closely https://t.co/Ve0j8XfWwa
— ANI (@ANI) August 9, 2019
मॉर्गन ऑर्टागस ने आगे कहा कि कई मुद्दे ऐसे हैं जिनको लेकर हम हम भारत के साथ काफी निकटता से काम कर रहे हैं और ऐसे ही कई मुद्दे हैं जिनपर हम पाकिस्तान के साथ भी काम कर रहे हैं।








