कल से मैदान में आएगी शिवराज की स्पेशल टीम-13, ये अफसर हैं शामिल
Bhopal news. इंदौर में शिवराज सिंह चौहान की स्पेशल-13 टीम कल से मैदान पर नजर आएगी। इस टीम में 2 आईएएस अधिकारी हैं और 9 राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं।
सभी अधिकारी इंदौर में पूर्व से काम कर रहे अधिकारियों की मदद करेंगे। जो अधिकारी वहां पदस्थ किए गए हैं, उनमें आईएएस अधिकारी चंद्रमौली शुक्ला, उद्योग विभाग में उप सचिव, आईएएस अरविंद शुक्ला, सीएस कार्यालय में उपसचिव हैं। इनके अलावा अपर कलेक्टर केदार सिंह, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अपर कलेक्टर डी के नागेंद्र, अपर कलेक्टर सुजान रावल, अपर कलेक्टर विशाल चौहान, अपर कलेक्टर अनूकुल जैन, संयुक्त कलेक्टर शाश्वत मीणा, संयुक्त कलेक्टर राजेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह, डिप्टी क्लेक्टर अजीत श्रीवास्तव और डिप्टी कलेक्टर जमील खान शामिल हैं।
भोपाल ननि में भी पदस्थ किए दो अधिकारी
एक अन्य आदेश के तहत नगरीय प्रशासन विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर कुमार सिंह व बीडीए भोपाल के उप मुख्यकार्यपालन अधिकारी एमपी सिंह को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त पदस्थ किया गया है।