Latest

कल का सूरज नया सवेरा लेकर निकलेगा-संजय पाठक

भोपाल। दिल्ली से देर रात 2 बजे सभी भाजपा विधायक भोपाल लौट आये अब सुबह करीब 11 बजे विधानसभा का सत्र शुरू होगा। भाजपा के सभी विधायक ने राजा भोज हवाई अड्डे पर बाहर निकलते विकट्री का निशान बना कर खुशी का इजहार किया। यहां भी मीडिया से बात करते हुये विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक काफी प्रफुल्लित नजर आए उन्होंने कहा कि सभी भाजपा के विधायक एक हैं। सभी भोपाल पहुंच गए हैं और कल अर्थात आज सोमवार की सुबह मध्यप्रदेश में नया सवेरा लेकर आएगी। उन्होंने फिर दोहराया कि प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।

साथ ही कटनी विधायक संदीप जायसवाल तथा प्रणय पांडे ने भी विकट्री का निशान दिखाते हर्ष और विश्वास जताया।

 

इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी कहा कि कांग्रेस के भाजपा विधायकों को डराने धमकाने के सारे हथकंडों को भाजपा की एकता ने तोड़ दिया। विधायकों में इस पूरे घटनाक्रम में चर्चित रहे अरविंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि उन्हें ही नहीं कांग्रेस की सरकार ने उनके परिजनों को भी परेशान किया। श्री भदौरिया ने कहा कि हाँ मैं बेंगलुरु में था फिर से जाऊंगा। दिग्विजयसिंह सिंह को भी उन्होंने चेलेंज किया कि उन्हें जो भी करना ये कर लें ये सच्चाई की लड़ाई है जिसमे भाजपा ही जीतेगी।

Back to top button