Site icon Yashbharat.com

कल्लू पहलवान की धारदार हथियार से हत्या

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत रात 3 बजे अज्ञात लोगों द्वारा क्षेत्र में रहने वाले रहमान उर्फ कल्लू पहलवान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई सूत्रों के अनुसार हत्या का कारण पुराना विवाद है पुलिस द्वारा मामला संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है

क्या है पूरा घटनाक्रम
रात 12-30 बजे
कल्लू अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक मित्र के साथ जन्मदिन मना कर लौट रहा थाए वहीं पर महा सेवा नगर समिति का उद्घाटन भी होना था
जन्मदिन का समापन होने के उपरांत कल्लू अपने मित्र के साथ 1:00 बजे वहां से निकल गया
रात 1 बजे:जब वह रात को अपने मित्र के साथ निकला तो उसके साथ दो लड़के और थे एक उसके साथ काम करने वाला लड़का समीर था
रात 2बजे
रात 2रू00 बजे जब कल्लू घर पहुंचा तो पत्नी से उसने कहा कि 2रू30 बजे तक उससे कोई मिलने आने वाला है अगर मुझे ज्यादा देर हो जाए तो तुम मुझे कॉल कर लेना
पत्नी थी छत पर
कल्लू ने अपनी पत्नी से कहा था कि अगर देर हो कि तुम छत से कॉल कर देना क्या मैं तुम्हें कॉल कर लूंगा परंतु ज्यादा समय बीत गया तो 3रू00 बजे जाकर पत्नी ने नीचे देखा तो कल्लू मृत अवस्था में पाया गया
प्रारंभिक पड़ताल
प्रारंभिक पड़ताल में यह संदेह जाहिर किया जा रहा है कि अगर इतने धारदार हथियार से किसी की हत्या होती है तो कहीं ना कहीं आवाज दूर तक पहुंचती है परंतु दूसरी तरफ पत्नी बार.बार कह रही है कि वह छत पर थी और उसे किसी भी प्रकार की आवाज नहीं सुनाई दी अर्थात इससे यह प्रतीत हो रहा है कि पत्नी की भूमिका संदेह के दायरे में है

प्रारंभिक जांच में यह दिखाई दे रहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा कल्लू की हत्या की गई है हमारे द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है प्रारंभिक पड़ताल में पत्नी की भी भूमिका संदिग्ध है हम उससे भी पूछताछ कर रहे हैं
सीताराम यादव
सीएसपी कोतवाली


Exit mobile version