Saturday, May 16, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

कलेक्टर ने किया कुंडम SDM कोर्ट का निरीक्षण, राजस्व रिकार्ड को अपडेट रखने के निर्देश

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज कुंडम क्षेत्र के भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर स्थित माडर्न रिकार्ड रूम और लोकसेवा केंद्र का अवलोकन भी लिया।

IMG 20201022 WA0007

श्री शर्मा ने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण कर राजस्व रिकार्ड को अपडेट रखने तथा छह माह से अधिक समय से लम्बित राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।

तहसील कार्यालय कुंडम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम कुंडम जे पी यादव भी मौजूद थे ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम