कलेक्टर की दो टूक- अधिकारी भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें

IMG 20201004 WA0008

आशीष शुक्ला..

जबलपुर jabalpur (यशभारत)। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा Karmveer Sharma ने आज जिला अस्पताल के RCH हॉल में स्वास्थ अधिकारियों की बैठक लेकर Corona मरीजों के उपचार हेतु उपलब्ध संसाधनों तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने की जा रही तैयारियों की समीक्षा की ।

श्री शर्मा ने बैठक में कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जबलपुर में नवम्बर एवं दिसम्बर माह में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है । इसे देखते हुये हमें हर स्तर पर सतर्कता बरतनी होगी तथा स्थितियों से निपटने पूरी तरह तैयार रहना होगा।

उन्होंने जिला अस्पताल में उपलब्ध आईसीयू और ऑक्सीजन बेड तथा भर्ती कोरोना मरीजों का ब्यौरा भी बैठक में लिया ।

कलेक्टर ने बैठक में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्राप्त उपलब्धियों की समीक्षा भी की तथा टीकाकरण को गति देने के निर्देश दिये* उन्होंने वेक्सिनेशन के लिये जिले में पदस्थ स्टॉफ के बारे में भी जानकारी ली

श्री शर्मा ने मलेरिया और मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिये किये जा रहे उपायों की समीक्षा भी बैठक में की उन्होंने चिन्हित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव करने तथा लोगों को जागरूक करने केम्प लगाने के निर्देश भी दिये । बैठक में अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें-  भारत-पाक बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका: श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ लाइन के दो पिलर उड़े; ISI और आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क पर संदेह