Unlock1: अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा कर्फ्यू

Unlock1: केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को जारी रखते हुए नई गाइडलाइन का ऐलान कर दिया है।
नई व्यवस्था को Unlock1 नाम दिया गया है। केंद्र सरकार ने तमाम सुविधाओं की छूट देते हुए नाइट कर्फ्यू में भी छूट दे दी है।
अब तक रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगा हुआ था, जिसे अब घटाकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर दिया गया है। यानी अब दुकानें रात 9 बजे तक खुली रह सकती हैं।
हालांकि इस दौरान सभी को मास्क लगाना और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
सरकार ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन उपाय सख्ती से लागू रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकारों द्वारा कंटेनमेंट जोन तय किए जाएंगे।
कंटेनमेंटजोन में सख्त नियम रहेंगे और केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।
पहले से प्रतिबंधित सभी गतिविधियों को कंटेनमेंटजोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा, जो कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के पालन के करार के साथ, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित की जाएंगी।








