Site icon Yashbharat.com

कमलनाथ सरकार को झटका, तीन दिन से थे लापता कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने दिया इस्तीफा

images 66

भोपाल. मध्य प्रदेश की सियासत में जारी घमासान के बीच कांग्रेस (Congress) विधायक हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. वह सुवासरा से विधायक हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति को भेज दिया है. इस इस्तीफे में उन्होंने अपनी कई परेशानियों का जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि मंत्रियों और खासकर सीएम की ओर से उपेक्षा से परेशान होकर वे ये कदम उठा रहे हैं.

IMG 20200305 WA0032

कांग्रेस ने लगाया था अरोप
इससे पहले विधायक हरदीप सिंह डंग पर बीजेपी के नेताओं से संपर्क रखने का आरोप भी लगा था. ये आरोप कांग्रेस के कई नेताओं ने लगाया था.

मंत्रियों को लेकर जताई नाराजगी

कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में सरकार के मंत्रियों की उपेक्षा को लेकर अपनी पीड़ा जताई है. डंग ने लिखा है, ‘जब से सरकार बनी है तब से आज तक आपके (मुख्यमंत्री जी) एवं मंत्रियों द्वारा लगातार मेरी उपेक्षा विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र में की जा रही है. वर्तमान में जितने भी मंत्री हैं, उनमें से कोई भी मेरे कार्य करने को तैयार नहीं है और दलालों एवं भ्रष्टाचारियों के छोटे से लेकर बड़े से बड़े काम किए जा रहे हैं.’

Exit mobile version