भोपाल। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही दल-बदल का खेल शुरू हो गया है. बीजेपी को कटनी जिले में एक साथ दो और झटके लगे हैं. भाजपा छोड़ने के बाद कटनी पिछड़ा वर्ग के नेता शंकर महतो और विजयराघवगढ़ के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई.
इससे पहले शंकर महतो ने भाजपा छोड़ी थी। कटनी जिले में बहोरीबंद विधानसभा के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं. जो लोधी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल के करीबियों में इनकी गिनती होती है. शंकर महतो बहोरीबंद जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
ध्रुव प्रताप के कांग्रेस में शामिल होने को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने सबको सम्मान दिया. मैं सबका सम्मान करता हूँ. भारतीय जनता पार्टी चाहे ध्रुवप्रताप सिंह हो या कोई और हो सबको सम्मान दिया है. वो दो बार अध्यक्ष रहे है. विधायक रहे और मंत्री का दर्जा रहा है. अब उनके मन में जो भी आया हो. किसी ने कहा था कि वीडी शर्मा ने अपशब्द कहे हैं. जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं खुले मन के साथ कह रहा हूं. आप कैसे विश्वास कर सकते हैं कि मैं किसी को अपशब्द कह सकता हूँ. ये सब दिख रहा है और अब राजनीति शुरू हो चुकी है.

