Wednesday, April 15, 2026
Latest

कन्हैया की सभा से भड़के हिंदूवादी नेता, मंच स्थल पर की तोडफ़ोड़

जबलपुर यभाप्र। जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय दिल्ली के विवादित छात्र नेता और कम्युनिस्ट पार्टी के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार के शहर आगमन की खबर के साथ ही विरोध के स्वर गूंजने लगे थ,े हिंदू संगठनों ने कन्हैया को देशद्रोही बताते हुए प्रशासन से सभा रद्द करने की जोरदार मांग उठ रही थी। जिसको लेकर आज भी विरोध प्रदर्शन किया गया सिविक सेंटर में पहुंचकर हिंदूवादी नेताओं ने कन्हैया कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सभा स्थल पर जमकर तोडफ़ोड़ की। सैकड़ों की संख्या में पहुंचें परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पहुंचकर कन्हैया कुमार को देशद्रोही बताते हुए सभा स्थल में लगे मंच और कुर्सियों को निशाना बनाया। विदित हो कि आज जेएनयू नेता का शहर आगमन हो रहा था जिसके विरोध में हिंदू सेवा परिषद् के कार्यकर्ताओं ने कल कन्हैया की सभा रोकने के विरोध में जिलाअध्यक्ष कार्यालय पहुंच कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था हालंाकि जेएनयू नेता का आगमन रद्द हो चुका था, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन ने सर्तकता बरतते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहले से चाक चौंबद व्यवस्था की हुई थी, पुलिस की मौजूदगी के चलते आक्रोशित कार्यकर्ता क्षेत्र में ज्यादा हंगामा नही कर सके और इन बेकाबू कार्यकर्ताओं को पुलिस के जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया। मौके की स्थिति भांपते हुए हिंदू सेवा परिषद् के संयोजक अतुल जैसवानी वहां से निकल गए।
सुबह होनी थी सभा
कन्हैया कुमार की सभा आज सिविक सेंटर में आयोजित की गई थी माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को विरोध के चलते और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा की प्रशासनिक इजाजत नही मिली थी जिसके बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था जिसकी सूचना भी हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं को दी जा चुकी थी प्रशासन द्वारा यह जानकारी भी दी गई थी कि कन्हैया कुमार शहर आकर केवल पत्रकारवार्ता को ही संबोधित करेगें बावजूद इसके हिंदू नेता अतुल जैसवानी ने सिविक सेंटर पहुंचकर तोडफ़ोड़ कर दी।

वर्जन
कन्हैया कुमार ने जेएनयू में जिस तरह के नारे लगाए थे उससे उसकी देशद्रोही की छबि स्पष्ट होती है ऐसे व्यक्ति की सभा हम अपने शहर में नही होने देना चाहते थे बस उसी का विरोध कर रहे थे। विरोध शांतिपूर्ण था लेकिन कुछ कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और कुर्सिया तोड़ दी है।
अतुल जैसवानी, हिंदू सेवा परिषद्

हमने पूर्व में ही एहतिहातन पुलिस फोर्स लगा दी थी हालांकि कन्हैया कुमार की सभा रद्द की जा चुकी थी लेकिन हमें किसी तरह का जोखिम नही लेना चाहते थे। पुलिस जवानों की तैनाती से कार्यकर्ताओं को बेकाबू होने से रोका गया इसमें कुछ कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होते हुए तोडफ़ोड़ भी की है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 427 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
नीरज वर्मा, थाना प्रभारी ओमती

ये सभी भाजपा समर्थित लोग थे जो कन्हैया के प्रभाव से भयभीत थे,इस तरह की तोडफ़ोड़ और उग्रता ही भाजपा की पहचान है। राजेन्द्र गुप्ता, कम्युनिस्ट पार्टी पदाधिकारी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply