कटायेघाट मेला में समुचित व्यवस्था के निर्देश महापौर प्रीति संजीव सूरी, आयुक्त विनोद शुक्ला ने लिया मेला स्थल का जायजा

wp 1702386517717

कटनी। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी आयुक्त विनोद शुक्ला द्वारा श्री बजरंग कटायेघाट मेला स्थल, सुरम्य पार्क एवं नदीघाट का औचक निरीक्षण किया गया।

12 दिसम्बर को महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल के साथ श्री बजरंग कटायेघाट मेला स्थल, सुरम्य पार्क एवं नदीघाट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेला स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरी केटिंग, एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुभाष शिब्बू साहू, पार्षद प्रभा गुप्ता, शशिकांत तिवारी, कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहायक यंत्री आदेश जैन फायर नियंत्रण अधिकारी अरविंद पयासी, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव एवं अजय सरावगी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें-  यूपी एमएलसी चुनाव: जीत के बाद अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, वाराणसी में 'डबल इंजन' को बताया 'डबल जीरो'