कटनी में GST टीम की दबिश, तीन फर्मों पर देर शाम कागजात खंगाले

katni news gst raid 1695744525

कटनी में आज GST टीम ने शहर की तीन फर्मों पर छापा मारकर कागजात खंगाले, शक है कि इन तीनों फर्मों में लगातार जीएसटी एक अपवंचन हो रहा है। आजाद चौक की शिवम बर्तन भंडार, नदीपार स्थित न्यू कृष्णा मेटल इंडस्ट्रीज, गर्ग चौराहे पर लक्ष्मी स्टील की फर्म और लमतरा की शक्ति मेटल इंडस्ट्रीज पर एक साथ दबिश दी है। बताया जा रहा है जांच दल में कटनी और जबलपुर के 25 सदस्यीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जो अलग-अलग फर्मों के दस्तावेजों का मिलान करना शुरू कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर आयुक्त के निर्देशन पर जिले के अलग-अलग तीन फर्मों की दुकान और गोदामों पर धारा-67 के तहत जांच शुरू की गई। इस दौरान कार्रवाई में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों ने खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

सूत्रों की माने तो पूरा मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है, जिस पर लंबे वक्त से नजर रखने के बाद जीएसटी टीम एक साथ सभी फर्मों में पहुंचकर दस्ताजेव की जांच कर रही है। हालांकि, प्राथमिक तौर पर अधिकारियों ने कुछ भी कहने से बचते नजर आए हैं।