Coronakatni

कटनी में 5 माईक्रो कन्टेन्टमेन्ट जोन घोषित, जनिये इन क्षेत्रों को

कटनी। कटनी नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न वार्डों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के पाये जानें पर संबंधित 5 क्षेत्रों को माईक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत म.प्र. पब्लिक हैल्थ एक्ट 1949 के सेक्शन 71(1) एवं 71(2) के प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा ने संबंधित क्षेत्रों को माईक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया है।

इस संबंध में जारी आदेश के तहत माधवनगर के 21 बंगला लाईन पीएम दाल मिल के पास, गर्ग चौराहा क्षेत्र में महेश मेडिकल के बगल से, संत नगर के पास जायसवाल गली, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एलआईजी 67 तथा जयप्रकाश वार्ड में गली नंबर 1 शारदा हॉस्पिटल के आगे के क्षेत्र को एपी सेन्टर बनाते हुये माईक्रो कन्टेन्टमेन्ट जोन बनाया गया है।

Back to top button