सीएम शिवराज के समक्ष उठा कटनी में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा

IMG 20180224 WA0061

कटनी। मुख्यमंत्री वैसे आये तो थे अपने निजी प्रवास पर किन्तु यहां उठ रही मेडिकल कालेज की मांग ने जोरदार ढंग से उनकी आगवानी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान को जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने मेडिकल कालेज की मांग का ज्ञापन सौंपा वहीं विधायक संदीप जायसवाल ने भी मांग प्रमुखता से उठाते हुये कटनी में मेडिकल कालेज स्थापित करने की मांग की।

IMG 20180224 WA0059

अभाविप ने ज्ञापनों में कहा गया कि आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के पश्चात भी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। यहाँ पर व्यवसायिक शिक्षा का अभाव है। शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोले जाने से न केवल कटनी अपितु पन्ना, शहडोल, उमरिया, मैहर, सिहोरा सहित अन्य आसपास के जिले के छात्रों के लिए सुविधाजनक होगा।

पहले से उठ रही मांग

इसी तरह विधायक संदीप जायसवाल ने एक पत्र में विस्तृत विवरण देते हुए कटनी के हक की बात उठाकर दूसरे संसदीय क्षेत्रों के मुकाबले कटनी क्यों हकदार हैं इस मेडिकल कॉलेज का, इस बात पर तथ्यों के साथ पूरी जानकारी प्रेषित की गई । पत्र में 2014 से आज तक स्थानीय विधायक द्वारा कटनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में जो जो पत्र व्यवहार किए गए हैं उनका एवं शासन द्वारा जो जवाब दिए गए हैं उनका भी संदर्भ में पत्र क्रमांक एवं दिनांक सहित उल्लेख किया गया है जिससे यह भी जानकारी हो सकेगी कि यह मांग सिर्फ आज इसलिए नहीं उठा रही कि तीन लोकसभा क्षेत्रों के बीच में एक मेडिकल कॉलेज खुला जाना है बल्कि यह मांग पिछले जनवरी 2014 से लगातार उठाई जाती रही है क्योंकि पिछले अनेक वर्षों से कटनी में एक मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता महसूस की जाती रही है ।