कटनी में जिंदा जली विवाहिता, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में कल 12 मई की शाम एक 24 वर्षीय विवाहिता का शव अपने कमरे में पाया गया है। विवाहिता आग में जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्राम कोटवार हीरालाल एवं सरपंच महीत सिंह द्वारा रीठी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता का शव देखा एवं कमरे को सील कर दिया। रातभर विवाहिता का शव पुलिस के पहरे में रहा आज सुबह से ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरिया में रहने वाले आनंद उर्फ नंदू पटेल की 24 वर्षीय पत्नी छाया पटेल कल अपने कमरे में मृत पाई गई थी। आग में बुरी तरह जल जाने के कारण उसका शव अकड़ गया था। घरवालें ने जब शव देखा तब तक वह जलकर खा हो चुका था। ग्रामीणों से यह बात ग्राम कोटवार को पता लगी। कोटवार ने ग्राम सरपंच को इसकी जानकारी दी फिर दोनों ने पुलिस को इतला दी। पुलिस कल देर शाम मौके पर पहुंची रात हो जाने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी। जिस कमरे में महिला का शव पाया गया था। पुलिस ने उस कमरे का ताला लगाकर सील कर दिया और घरवालों से मामूली पूछताछ करके वापस लौट आई। आज सुबह रीठी थाना प्रभारी सदल बल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने फांरेंसिंक विभाग के कर्मचारियों की सहायता से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतिका के पिता ने लगाया जिंदा जलााने का आरोप
मृतिका छाया पटेल का मायका ग्राम भेड़ा में हैं। मृतिका के पिता रामनाथ ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा उन्हें घटना के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। रात 11 बजे रीठी पुलिस ने फोन कर उन्हें इसके बारे में बताया। पिता रामनाथ ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज देकर बिटिया की शादी की थी पर ससुराल वाले इतने से संतुष्ट नहंी थे। उनके द्वारा लगातार दजेज की मांग की जाती रही। पति नंदू पटेल द्वारा आये दिन पत्नी छाया के साथ मारपीट की जाती रही। सास रमिया बाई, जेठ रामप्रसाद, जेठानी सोना बाई द्वारा प्रताड़ित करने के लिए पति को उकसाया जाता रहा। कई बार छाया को पति और ससुराल वालोंं द्वारा घर से भगा भी दिया जाता था। पुत्री छाया द्वारा उन्हें लगातार इस बार में जानकारी दी जाती रही। उन्होंने दामाद एवं ससुरालवालों को कई बार समझाया-बुझाया, यह मामला समाज में भी उठा पर ससुरालवालों के रवैये में कोई सुधार नहीं आया। पिता रामनाथ पटेल ने खुलकर यह बात कही कि पति नंदू पटेल द्वारा उनकी पुत्री की हत्या कर उसे जलाया गया है। उन्होंने इसके लिए सास, जेठ और जेठानी को भी जिम्मेदार ठहराया था सभी के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की।
घर में नहंी थे जेठ, जेठानी और सास
घटना को लेकर मृतिका के जेठ रामप्रसाद का कहना था कि वह नौकरी के लिए रोज बाहर चला जाता है 11 तारीख को वह एक शादी समारोह में गया था जहां से कल शाम लौटा है वहीं सास रमिया बाई ओर जेठानी ने खुद के रीठी बाजार में होने की बात कही। उनका कहना था कि वे रीठी बाजार गई थीं वहां से लौटने पर घर में धुंआ उठते देखा। आसपास के लोगों के लोगों को बुलाया तब तक बहू छाया कमरे में आग से जल चुकी थी। मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
छाया पटेल की शादी 2012 में नंदू पटेल से हुई थी। उसकी 3 साल की एक बेटी आयुषी और 8 माह का दुधमुंहा बेटा क्रश भी है। मायके वालों ने यह भी बताया कि दामाद आनंद उर्फ नंदू पटेल कोई काम काज नहीं करता ऊपर से शराब पीने की लत भी है। शराब के नश्ेा में भी वह पत्नी छाया को प्रताड़ित करता रहा। बहरहाल पंचनामा कार्यवाही के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद आगे की जांच के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार रहेगा।
प्रथम दृष्टया हत्या का मामला – डीएसपी
घटना की जांच करने मौके पर पहुंचे डीएसपी हेड र्क्वाटर बीएम वास्ले ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा। मृतिका के पिता ने भी अपनी पुत्री की हत्या किये जाने की बात अपनी शिकायत में कही है। संदेह के आधार पर पुलिस ने पति आनंद उर्फ नंदू पटेल को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही। घटना से जुड़े अन्य पहलूओं पर गौर करते हुए अन्य लोगों के बयान भी लिए जाएंंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही होगी। आज हुई जांच पड़ताल के दौरान फॉरेंसिंक एक्सपर्ट डॉ. अविनाश सिंह, तहसीलदार पूर्वी तिवारी, नायब तहसीलदार ऋषि गौतम, रीठी थाने के एएसआई मनोज बर्मन, सलैया चौकी प्रभारी गणेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक संदेश परतेले मौके पर उपस्थित रहे।

