Sunday, May 24, 2026
Latest:
CoronakatniLatest

कटनी में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, बढ़ते संक्रमण के बीच लगातार ठीक भी हो रहे मरीज, अब तक 778 डिस्चार्ज

Katni कटनी। कटनी जिले में कोरोना corona संक्रमण से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार दूसरे दिन katni जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नई बस्ती निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तबियत खराब होने के बाद जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका सेम्पल लेकर जांच की गई थी।

वह संक्रमित पाई गई , आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें खून की कमी के साथ ही शुगर की बीमारी थी। उनका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है।

बढ़ते संक्रमण के बीच लगातार ठीक हो रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज, अब तक 778 डिस्चार्ज

कटनी जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अच्छी खबर यह है कि यहां पॉजिटिव मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल संक्रमित मरीजों में से 778 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों को अगले 7 दिनों तक घर पर ही आइसोलेट रहकर शासन की गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम