Site icon Yashbharat.com

कटनी में आज फिर फूटा कोरोना बम, 67 नए पॉजिटिव

flu-vaccine_corona

flu-vaccine_corona

कटनी। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान कटनी जिले में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को आज शाम मिली रिपोर्ट में एक साथ 67 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

निजी हॉस्पिटल से जुड़े 12 लोगों सहित 2 बैंक कर्मचारी भी चपेट में

पिछले एक सप्ताह में जिले में अब तक 168 केस सामने आ चुके हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघई ने बताया कि अब तक जितने भी कोरोना संक्रमित केस मिले हैं, इनमे से किसी भी मरीज को हॉस्पिटल में दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

सभी को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार के साथ ही उनकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

जिले में अभी तक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का एक भी मरीज नहीं मिला है। इसे बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

आज नए 67 मरीजों में बरगवां स्थित एक निजी अस्पताल के एक दर्जन के साथ ही बरगवां और कटनी एसबीआई का एक-एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Exit mobile version