कटनी। गुरुवार 23 जनवरी को सायं 4:00 बजे जबलपुर जोन पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी पहुंचे एवं जिले के पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग ली।
पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत कटनी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
मीटिंग के दौरान कटनी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, डीएसपी, वैज्ञानिक अधिकारी, थाना प्रभारी यातायात, रक्षित निरीक्षक, थाना कोतवाली थाना प्रभारी माधव थाना प्रभारी कोटला थाना प्रभारी एनकेजे थाना प्रभारी महिला थाना, प्रभारी रेडियो प्रभारी एवं स्लीमनाबाद थाना प्रभारी उपस्थित थे। आईजी ने
पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार से जिले के बारे में आवश्यक जानकारी ली। साथ ही अपराध रोकने सभी थाना प्रभारियों को मुस्तेद रहने को कहा।
गौरतलब है कि कटनी जिला आईजी श्री चौहान के लिए अनजान नहीं है बतौर डीआईजी वे कई दफे कटनी आ चुके हैं। कटनी में नई बस्ती में लूट के एक मामले में कतिथ तौर पर पुलिस कर्मियों की संलिप्तता के आरोप लगने के बाद उस वक्त जोन के डीआईजी रहते हुये श्री चौहान कटनी पहुंचे थे साथ ही घटना स्थल पर पहुंच कर बारीकी से जांच की थी । सामुदायिक पुलिसिंग के लिए भी श्री चौहान जाने जाते हैं।

