Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी जिले में दूसरे दिन भी कोरोना से राहत, 24 घण्टे में मिले 2 पॉजिटिव, 25 एक्टिव केस बचे

कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ा है, अभी भी सभी को सतर्क रहने की जरूरत है अगर कोरोना से कटनी जिले को पुनः ग्रीन जोन में लाना है। कटनी जिले में  कुल संक्रमित मरीजों की संख्या  1726 है। जिले में पिछले 24 घन्टे में संक्रमित मरीजों की संख्या 02 आई है जो राहत वाली खबर है।

इसी तरह जिले में पिछले 24 घन्टे में डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या भी 2 है।

जिले में अब तक डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 1685 हो गई है।

कटनी जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 25 रह गई, जबकि जिले में कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या 12 तथा जिले में होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की संख्या 10 है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम