KATNI चौपन पैसेंजर बन्द होने से परेशान यात्रियों ने मचाया जमकर हंगामा

कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे डेढ़ सैकड़ा से अधिक यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया दरअसल ये सभी कटनी चौपन पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से ख़फ़ा थे।
आपको बता दें कि चोपन ट्रेन को चलाने की मांग को लेकर रेलवे अधिकारियों से बातचीत के बाद कोई निराकरण न होने से यात्री परेशान थे।

यात्रियों के अनुसार रेल अधिकारियों द्वारा रेल बोर्ड के फरमान की जानकारी देकर ट्रेन रद्द रहने की सूचना दी जा रही है। अचानक ट्रेन बंद होने से सैकड़ों यात्री परिवार सहित परेशान थे।
दूसरे यात्रियों को भी रोका
गुस्साए यात्रियों ने सिंगरौली रेल खंड पर और कोई विकल्प ना होने के कारण यात्रियों ने शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद यात्रियों ने प्लेटफार्म पर अन्य यात्रियों की आवाजाही को बंद कर दी। सूचना मिलते ही जीआरपी आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन यात्री चोपन ट्रेन चलाने की मांग पर अड़े रहे। इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया है।
यात्रियों का कहना था कि गरीब और मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा सफर करते हैं इस लाइन पर सड़क मार्ग ना होने के कारण भी मजदूरों को काफी मुश्किलें होंगी। घूम कर जाने पर सड़क मार्ग से मुसाफिरों को 4 गुने से अधिक किराए का भुगतान करना पड़ेगा जो मजदूरों के बस की बात नहीं है । समाचार लिखने तक मजदूरों द्वारा लगातार प्रदर्शन जा रही है।








