Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट: 647 सेम्पल की रिपोर्ट में 58 नए पॉजिटिव केस

flu-vaccine_corona

flu-vaccine_corona

कटनी। कटनी जिले में पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आंशिक कमी देखने को मिल रही है। लेकिन अभी भी हर दिन करीब आधा सैकड़ा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं।

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद अब प्रशासन भी एक्टिव मोड पर आ गया है। चालानी कार्यवाही भी तेज हो गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघई ने बताया कि कल 17 जनवरी को 647 लोगों के सेम्पल लेकर जांच के लिए सुप्राटेक लेब भेजे गए थे,

जिसमे से 58 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 589 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

जिले के लिए यह राहत की बात है कि अभी तक एक भी केस ओमिक्रोन का सामने नहीं आया है और जो संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं, उसमे भी कुछ ही मरीजों को हॉस्पिटलाइज्ड करना पड़ा है।ü

Exit mobile version