कटनी के विजयराघवगढ़ में बडा हादसा -ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत आधा दर्जन गंभीर

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत महानदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे ग्रामीण बीच रास्ते में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। महानदी में प्रतिमा विसर्जन कराकर वापस लौट रही ट्रेक्टर-ट्राली बीच रास्ते में गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को विजयराघवगढ़ शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी ग्रामीण विजयराघवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 के निवासी बताए जा रहे हैं।

IMG 20181021 WA0238

हादसे के बाद से ही वार्ड क्रमांक 4 में मातम व सन्नाटा पसरा हुआ है। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को कल शनिवार की रात दशहरा जुलूस में शामिल कर ग्रामीण ट्रेक्टर-ट्राली में विसर्जित करने महानदी गए। जहां प्रतिमा विसर्जन करने के बाद सभी ग्रामीण वापस ट्रेक्टर-ट्राली में घर लौट रहे थे। उसीदौरान ग्राम बंजारी स्थित खेल मैदान के समीप गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राली बहक कर अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दौरान ट्रेक्टर-ट्राली ने तीन-चार कुलाटी खाकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिसके कारण उसमें सवार सुखलाल कोल, सोमचंद सिपाही लाल व हड़गड़ आदिवासी की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी हरिओम शर्मा व विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी राकेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को विजयराघवगढ़ शासकीय अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि दुर्घटना में एक की मौत मौके पर ही हुई जबकि दो लोगों ने जिला चिकित्सालय कटनी में उपचार दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-  Neha Pachisia High Court Case: कटनी की इनामी CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर सुनवाई आज, FIR और अग्रिम जमानत पर टिकी नजरें

राज्यमंत्री के निर्देश पर मदद करने पहुंचे समर्थक
एक जानकारी में बताया जाता है कि दुर्घटना की जानकारी जैसे ही राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक को लगी। उन्होने तत्काल अपने समर्थकों को मदद के लिए मौके पर भेता। राज्यमंत्री के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि उदयराज सिंह व मंडल अध्यक्ष श्री शुक्जा कार्यकत्ताओं के साथ विजयराघवगढ़ शासकीय अस्पताल पहुंचे और पीडितों को उपचार उपलब्ध कराने में मदद की।